हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


गम्भीरपुर पुलिस ने अभियुक्त को विषहम मोड़ से किया गिरफ्तार

थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 19.05.2026 को वादी अनुज मोदनवाल पुत्र स्व0 सूरज मोदनवाल निवासी ग्राम रानीपुर रजमों (विन्द्राबाजार), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 18.05.2026 की रात्रि में पड़ोसियों द्वारा ताना मारने की बात को लेकर उनके पिता सूरज मोदनवाल पर लाठी-डण्डा एवं रॉड से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान एवं अपराध नियंत्रण के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 28.05.2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र मोदनवाल को विषहम मोड़ से समय करीब 10:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
शैलेन्द्र मोदनवाल पुत्र स्व0 शिवलाल निवासी ग्राम रानीपुर रजमो (बिन्द्रा बाजार), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-124/2026 धारा 105/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 सर्वेश यादव, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
3. रि0का0 अन्तेष पाण्डेय, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
4. रि0म0का0 अंजू जायसवाल, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

Post a Comment

0 Comments