जय शर्मा की रिपोर्ट
आज़मगढ़ मेहनगर थाना क्षेत्र के बड़ैला ताल में युवती का सिर कटा धड़ मिला जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई बताया गया कि ममता राजभर पुत्री स्वर्गीय रामबदन उम्र 24 वर्ष जो स्थानी थाना क्षेत्र के नई गांव की निवासी थी जो जिसे मनोज यादव उर्फ मुरहा यादव पुत्र रामाधार यादव निवासी जलालपुर थाना जहानगंज ने ममता को अपने प्रेम जाल में कई वर्षों से फसाया था लेकिन आज दिनांक 20 जून 2026 को बड़ैला ताल में इस ममता का सर कटा धड़ मिला ऐसी हालत में उस क्षेत्र में सनसनी मच गई जब यह बात परिजनों को पता चला तो आगे उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करना शुरू कर दिया और ममता के हत्यारे मनोज यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अपनी कार्रवाई करेगी जिसमें ममता के चाचा के द्वारा बयान में बताया गया कि मैं न्याय चाहता हूं जिस प्रकार से मेरे भतीजी की हत्या हुई है उसी प्रकार से हत्यारे का इनकाउंटर किया जाय और बुलडोजर की कार्यवाही हो मै योगी बाबा की सरकार में न्याय चाहता हूं
0 Comments