फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कूटरचित अभिलेखों के आधार पर अभियुक्तों की जमानत कराने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

दिनांक 30.05.2026 को उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप, चौकी प्रभारी
 कचहरी द्वारा थाना कोतवाली नगर, जनपद आजमगढ़ पर लिखित सूचना दी गई कि कुछ तथाकथित वकील एवं जमानतदार अनुचित आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से डकैती, लूट, हत्या, चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट एवं अवैध शस्त्र जैसे गंभीर अपराधों में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध अभियुक्तों से मिलीभगत कर कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर रहे थे। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि एक ही जमानतदार द्वारा एक ही प्रकार के प्रपत्रों का उपयोग करते हुए कई अभियुक्तों की जमानतें कराई गईं, जिससे एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 267/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111 एवं 61(2) बीएनएस बनाम रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू एवं दयाराम के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देश में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव उर्फ सत्यम यादव पुत्र स्वर्गीय कन्हैया यादव निवासी ग्राम भरौली, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को दिनांक 30.05.2026 को जनपद कारागार गोरखपुर के समीप से समय करीब 21:35 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। आजमगढ़ पुलिस द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वाले एवं फर्जी अभिलेखों के माध्यम से अपराधियों को लाभ पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त -अभियुक्त रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव उर्फ सत्यम यादव पुत्र स्व0 कन्हैया यादव सा0 भरौली थाना जीयनपुर, आजमगढ़ ।
पंजीकृत  अभियोग- मु0अ0सं0- 0267/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) /111/61(2) बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास- 
1. मु0अ0सं0 0267/2026 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) /111/61(2) बीएनएस थाना कोतवाली, आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 106/2019 धारा 379,411,413,414,419,420,467,468,471 IPC जीयनपुर आजमगढ़ ।
3. मु0अ0सं0 107/2019 धारा 411,413,414,419,420,467,468,471 भादवि जीयनपुर आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 108/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट जीयनपुर आजमगढ ।
5. मु0अ0सं0 76/2019 धारा 379/411 भादवि  रौनापार आजमगढ़ ।
6. मु0अ0सं0 155/2019 धारा 379,411,420,467,468, भादवि  दोहरीघाट मऊ ।
7. मु0अ0सं0 480/2021धारा 457,480,411 भादवि घोसी मऊ ।
8. मु0अ0सं0 401/2021 धारा 457,380,411 भादवि घोसी मऊ ।
9. मु0अ0सं0 411/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट कोपांगंज मऊ ।
10. मु0अ0सं0 558/2021 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट कोपागंज मऊ
11. मु0अ0सं0 101/2023 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट मुहम्मदाबाद मऊ
12. मु0अ0सं0 137/2022 धारा 147,148,307, 323 भादवि मुहम्मदाबाद मऊ
13. मु0अ0सं0 172/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मुहम्मदाबाद मऊ
14. मु0अ0सं0 599/2022 धारा 394/307/411/120बी भादवि मुहम्मदाबाद मऊ
15. मु0अ0सं0 610/2022 धारा 307 भादवि मुहम्मदाबाद मऊ
16. मु0अ0सं0 658/2022 धारा 3/25 आर्म्सएक्ट मुहम्मदाबाद मऊ
17. मु0अ0सं0 112/2021 धारा 402 भादवि चंदवक जौनपुर
18. मु0अ0सं0 184/2023 धारा 395/412/120बी/216ए भादवि0 रानी की सराय आजमगढ़
19. मु0अ0सं0 196/2023 धारा 419/420/411/413/473 भादवि0 रानी की सराय आजमगढ़
20. मु0अ0सं0 200/2023 धारा 307/504 भादवि0 व 3/25 शस्त्र अधि0 रानी की सराय आजमगढ़
21. मु0अ0सं0 161/2023 धारा 379/411 भादवि कोतवाली मऊ
22. मु0अ0सं0 357/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट रानी की सराय आजमगढ
23. मु0अ0सं0 175/2021 धारा 120-B, 307, 506 भादवि फूलपुर गोमती कमिश्नेरट वराणसी
24. मु0अ0सं0 124/2025 धारा 103(1)/3(5)/61(2)BNS जीयनपुर आजमगढ़
25. मु0अ0सं0 77/2026 धारा 2(ख)(एक)/3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़ 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 विनय कुमार सिंह
2. उ0नि0 विनय कुमार यादव प्र0चौ0 अजमतगढ़ 
3. हे0कान्स0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह
3. कान्स0 अजय कुमार
4. कान्स0 संजय कुमार वर्मा 
5. रि0कान्स0 शिवम तिवारी
6. रि0म0कान्स0 शिवानी  
थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

Post a Comment

0 Comments