वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अभियान को सफलता, अवैध शस्त्र तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अवैध असलहा-कारतूस बरामद
अवैध शस्त्र रखने व उसकी तस्करी करने वाले अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.06.2026 को चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह को सूचना मिली कि अवैध असलहा व कारतूस की तस्करी करने वाला 01 व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर बावन बीघा मैदान, शहीदनगर इस्लामपुरा मे मौजूद है जिसके पास भारी मात्रा मे अवैध तंमचा-कारतूस है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा अभियुक्त मो0 अन्जर पुत्र इफ्तिखार अहमद शेख निवासी ईशापुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ उम्र करीब 23 वर्ष को 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 100 रुपये नगद व 01 मोटरसाइकिल के साथ समय करीब 23:20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 210/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
बरामदगी- 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 100 रुपये नगद व 01 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार अभियुक्त- मो0 अन्जर पुत्र इफ्तिखार अहमद शेख निवासी ईशापुर थाना फूलपुर जिला आजमगढ उम्र करीब 23 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 210/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
0 Comments