नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 दिनांक 16.05.2026 को वादी अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 13.05.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष) को विपक्षी लवकुश पुत्र स्व0 अनिल निवासी विरुवापुर थाना अतरौलिया द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में सूचना दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विश्राम गुप्ता द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी का विवरण–दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय हमराह पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के क्रम में सूचना पर अभियुक्त लवकुश पुत्र स्व0 अनिल, निवासी विरुवापुर थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 38 वर्ष को मदियापार मोड़ से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत/जेल भेजा जा रहा है। पंजीकृत अभियोग–मु0अ0सं0 187/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़। *गिरफ्तार अभियुक्त– लवकुश पुत्र स्व0 अनिल, निवासी विरुवापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 38 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– 
1. उ0नि0 विश्राम गुप्ता 
2. का0 सुशील चौधरी 
3. रि0का0 सतलज वर्मा थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़

Post a Comment

0 Comments