शातिर अभियुक्त अवैध प्रतिबंधित तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफतार

मेंहनगर, आजमगढ़। थाना मेंहनगर पुलिस ने रात्रि गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार, एसआई आदिल खाँ एवं पुलिस टीम ग्राम मटरुगंज ठुठवा मुस्तफाबाद स्थित प्रिंस इंजीनियरिंग वर्कशॉप के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रात करीब 11:22 बजे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अवधराज यादव पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र यादव, निवासी मुस्तफाबाद थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 42 वर्ष बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 100 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी असलहे का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
बरामदगी
एक तमंचा .315 बोर
एक जिंदा कारतूस .315 बोर
₹100 नगद
दर्ज मुकदमा
मु0अ0सं0 176/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 435/2012 — धारा 323/325/452/504 भादवि
मु0अ0सं0 129/2014 — धारा 308/323/427/452/504/506 भादवि
गिरफ्तारी करने वाली टीम
निरीक्षक निहार नन्दन कुमार
एसआई आदिल खाँ
कांस्टेबल शिवम चौधरी
कांस्टेबल मुकेश चौधरी
कांस्टेबल धीरेन्द्र पासवान
कांस्टेबल आकाश कुमार
थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।

Post a Comment

0 Comments