Putin India Visit: भारत आ रहे पुतिन, साल भर में दूसरी बार करेंगे नई दिल्ली का दौरा; क्या है वजह?


रूस के राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत की यात्रा पर आएंगे. एक साल में यह दूसरा मौका है, जब वह नई दिल्ली आ रहे हैं. पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि क्रेमलिन ने की है. वह इस साल नई दिल्ली में आयोजित हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. 


Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे. सितंबर के महीने में ये आयोजन नई दिल्ली में होने जा रहा है. एक साल के भीतर यह दूसरी बार होगा, जब रूसी राष्ट्रपति नई दिल्ली की यात्रा पर आ रहे हैं. रूसी राष्ट्रपति की यह भारत यात्रा दोनों देशों के बीच और मजबूत और गहरे होते संबंधों को दिखाती है. पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि क्रेमलिन ने की है. 


दरअसल, नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें ब्रिक्स देशों के नेता जुटेंगे. यह दौरा महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह भारत और रूस के बीच बढ़ते रणनीतिक और रक्षा सहयोग के बीच हो रहा है. इससे खास बात है कि पुतिन का यह दौरा एक साल में दूसरी बार हो रहा है. इससे पहले रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिसंबर 2025 में भारत का दौरा किया था, जब उन्होंने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था. 


सालभर में दूसरी बार भारत का दौरा करेंगे पुतिन 

व्लादिमीर पुतिन एक साल में दूसरी बार भारत का दौरा करने जा रहे हैं. इससे पहले दिसंबर में वह भारत आए थे. इस दौरान दोनों देशों के बीच हुई बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की गई. साल 2025 की पुतिन की भारत यात्रा इसलिए भी खास रही, क्योंकि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से राष्ट्रपति पुतिन की पहली भारत यात्रा थी.

उससे पहले पुतिन ने आखिरी बार 2021 में नई दिल्ली का दौरा किया था. बता दें कि नई दिल्ली में इस साल होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, आर्थिक सहयोग और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की प्रबल संभावना है. 


बेहद अहम है भारत और रूस के संबंध गौरतलब है कि भारत का रूस से संबंध विदेश नीति के लिए कई मायनों में खास है. विशेषतौर पर पिछले कई दशों से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और ऊर्जा सहयोग में काफी करीबी रही है. भारत के लिए रूस की दोस्ती इसलिए भी खास है, क्योंकि रूस ने हमेशा से रक्षा के क्षेत्र में भारत का सहयोग किया है.


Post a Comment

0 Comments