आज दिनक 17.05.2026-आजमगढ़ पुलिस का बड़ा यातायात प्रवर्तन अभियान, 241 वाहनों पर हुई सख्त कार्यवाही*
ड्रंक एंड ड्राइव, मॉडीफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला अभियान*
सुरक्षित यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में, जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु 02 दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत करतालपुर चौराहे पर सघन चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की गयी।
यह विशेष अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के नेतृत्व में संचालित किया गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, निरीक्षक यातायात सहित जनपदीय पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर (सीसी टीम) भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की गयी तथा आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया।
अभियान के दौरान कुल **241 वाहनों का चालान** किया गया, जिसमें—
• ड्रंक एंड ड्राइव : 11 वाहन
• प्रेशर हॉर्न : 25 वाहन
• मॉडीफाइड साइलेंसर : 19 वाहन
• सीट बेल्ट का प्रयोग न करना : 41 वाहन
• ब्लैक फिल्म लगे वाहन : 02 वाहन
• अन्य यातायात नियम उल्लंघन : 143 वाहन
आजमगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी, ताकि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।*
0 Comments