आजमगढ़, 21 मई 2026: आजमगढ़ में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ “नई किरण” के तहत आयोजित बैठक में दो पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक समाधान कराया गया। यह बैठक थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में आयोजित हुई।
बैठक में कुल चार मामलों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से बुलाया गया था, जिनमें से तीन मामलों में पक्षकार उपस्थित हुए। काउंसलिंग और आपसी समझाइश के बाद दो मामलों में समझौता करा दिया गया।
पहले मामले में महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर कम दहेज को लेकर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं दूसरे मामले में पति-पत्नी तथा सास-ससुर के बीच पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया। काउंसलरों ने दोनों पक्षों की संयुक्त एवं अलग-अलग काउंसलिंग कर आपसी मतभेद दूर कराए और परिवार को साथ रहने के लिए सहमत किया।
एक अन्य मामले में अगली तिथि निर्धारित करते हुए पक्षकारों को पुनः नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग के अनुसार “नई किरण” परियोजना का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का समाधान कर टूटते परिवारों को जोड़ना और पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते कार्यभार को कम करना है।
बैठक में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता, आरक्षी जितेन्द्र शाह तथा महिला आरक्षी नेहा सिंह मौजूद रहीं।
समझौता कराने वाले प्रमुख मामलों में तमन्ना पत्नी एजाज निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना कोतवाली तथा राकेश विश्वकर्मा निवासी उसरौली थाना देवगांव शामिल रहे।
0 Comments